Best 111+ Safar Shayari in Hindi | सफर शायरी 2026

Safar Shayari

Safar Shayari in Hindi: सफर सिर्फ़ मंज़िल तक पहुँचने का नाम नहीं होता, बल्कि यह उन एहसासों, यादों और अनुभवों की कहानी भी होता है जो रास्तों में जुड़ते जाते हैं। कभी अकेलेपन की ख़ामोशी होती है, तो कभी नए ख्वाबों की हलचल; कभी ट्रेन की खिड़की से दिखते नज़ारे दिल को छू जाते हैं, तो कभी अनजाने शहर अपनी ओर खींच लेते हैं।

सफर शायरी इन्हीं जज़्बातों को शब्दों में पिरोती है, जहाँ रास्ते, मंज़िल, यादें और ज़िंदगी एक-दूसरे से जुड़कर दिल की बात कहती हैं। अगर आप सफर के दौरान महसूस होने वाले इन अनकहे एहसासों, सफर की थकान, उम्मीदों और सीखों को पढ़ना या महसूस करना चाहते हैं, तो यह संग्रह आपके दिल को ज़रूर छूएगा।

Safar Shayari

Safar Shayari
मंज़िल का पता न था, बस चल दिए थे हम
सफ़र ने बता दिया, क्या हैं और कहाँ हैं हम !
न जाने कौन सा मंज़र नज़र में रहता है
तमाम उम्र मुसाफ़िर सफ़र में रहता है !
इस सफर में हर एक मोड़ पर यादें ही यादें हैं
कहीं से रास्ता भूल जाते हैं, कहीं रुक जाते हैं !
बादलों की ओट से सूरज निकलने वाला है
सफर जारी रखो, वक्त बदलने वाला है !
सफ़र की थकान में भी कुछ हसीन पल छुपे हैं
हर कदम पे नई उम्मीद, हर राह में कुछ जज़्बात जुड़े हैं !

Safar Shayari in Hindi

Safar Shayari in Hindi
Safar Shayari Hindi
है थोड़ी दूर अभी सपनों का नगर अपना
मुसाफ़िरो अभी बाक़ी है कुछ सफ़र अपना !
हर सफ़र कुछ नया एहसास दे जाता है
कोई अपना बनता है, कोई सबक दे जाता है !
इन अजनबी रस्तो में जो तू मेरा हमसफ़र हो जाए
बीत जाए पल भर में ये वक्त और हसीन सफर हो जाए !
अपनी मर्ज़ी से कहाँ अपने सफ़र के हम हैं
रुख हवाओं का जिधर का है उधर के हम हैं !
ना थके हैं कभी पैर, ना कभी हिम्मत हारी है
जज़्बा है कुछ बनने का ज़िंदगी में इसलिये सफर जारी है !

Safar Shayari English

Safar Shayari English
Safar Shayari English 2 Line
Safar ka maza lena hai to saamaan kam rakhie
Zindagi ka maza lena hai to armaan kam rakhie.
Tere bin is safar mein khaali andhera hai 
Tum milo to ye safar khud hee ek savera hai.
Manzil se behtar lagne laga hai ye safar 
Kon kehta hai thikaane hee sab kuchh hote hain.
Is safar mein neend aesi kho gai
Hum na soe raat thak kar so gai.
 Na manzilon ke lie na hee raaston ke lie 
Mera ye safar hai khud se khud ki pehchaan ke lie
.

Safar Shayari on Travel

Safar Shayari on Travel
2 Line Safar Shayari on Travel
हर सफ़र एक कहानी छोड़ जाता है
दिल के किसी कोने में निशानी छोड़ जाता है !
मंज़िल की चाह में जो सफ़र अपनाया
उसी सफ़र ने हमें जीना सिखाया !
सफर में धूप तो होगी, जो चल सको तो चलो
सभी हैं भीड़ में, तुम भी निकल सको तो चलो !
चल वहीं ऐ दिल जहाँ हमसफर है मेरा
ये अजनबी रास्ते वो आखिरी सफर है तेरा !
इन अजनबी सी राहों में जो तू मेरा हमसफ़र हो जाये 
बीत जाए पल भर में ये वक्त और हसीन सफर हो जाये !

Related Shayari: Kismat Shayari in Hindi

Zindagi Safar Shayari

Zindagi Safar Shayari
Safar Shayari in Hindi on Life
सफ़र लंबा था, थकान भी बहुत मिली
पर हर क़दम पर ज़िंदगी की पहचान मिली !
बहुत कुछ सिखाया जिंदगी के सफर ने अनजाने में
वो किताबों में दर्ज था ही नहीं जो पढ़ाया सबक जमाने ने !
तेरी ज़िंदगी की असलियत का जब तुझ पर असर होगा
असल में उस समय ही शुरु तेरे जीवन का सफर होगा !
सफ़र छोटा था, मगर सीखें बड़ी मिलीं
हर मोड़ पर ज़िंदगी की तस्वीरें मिलीं !
जीवन और सफर दोनों ही बहुत कुछ सिखाते हैं
ढेरों यादें बनाते हैं कई नई कहानियां लिख जाते हैं !

Zindagi Ka Safar Shayari

Zindagi Ka Safar Shayari
Dard Zindagi Ka Safar Shayari
ज़िंदगी का सफ़र तय तो करते रहे
रात कटती रही दिन गुज़रते रहे !
रस्ते कहाँ ख़त्म होते हैं ज़िंदगी के सफर में
मंज़िल भी वहीं है जहाँ ख्वाहिशें थम जाएँ !
हर मोड़ पर नयी कहानी, हर कदम पर नई दास्तान
सफ़र है ज़िंदगी का, पर हम रस्तो से हैं अनजान !
ज़िंदगी के सफर में तू है मुसाफिर
हमेशा चलते रहना ज़िंदगी की खातिर !
सफ़र वही अच्छा जो यादों में बस जाए
हर मोड़ पर ज़िंदगी का मतलब समझाए !

Safar Shayari in Hindi 2 Line

Safar Shayari in Hindi 2 Line
Safar Shayari 2 Line
अकेले ही तय करने होते है कुछ सफर
हर सफर में हमसफर नहीं होते !
चले थे जिसकी तरफ वो निशान खत्म हुआ
सफर अधूरा रहा आसमान खत्म हुआ !
आज फिर तेरी यादों के सफर में खो गया
ना मंज़िल मिली ना सफर पूरा हुआ !
हम सफ़र होता कोई तो बाँट लेते दूरियाँ
राह चलते लोग क्या समझें मेरी मजबूरियाँ !
मंजिल बड़ी हो तो सफर में कारवां छूट जाता है
मिलता है मुकाम तो सबका वहम टूट जाता है !

Related Shayari: Umeed Shayari in Hindi

Manzil Safar Shayari

Manzil Safar Shayari
कुछ सपने पूरे करने हैं, कुछ मंज़िलों से मिलना है
अभी सफर शुरू हुआ है, मुझे बहुत दूर तक चलना है !
पांव जमीन पर थे आसमान नज़र में रहा 
निकला था मंज़िल के लिए लेकिन उम्र भर सफ़र में रहा !
ज़िंदगी के सफर में ये बात भी आम रही
की मोड़ तो आये कई मगर मंज़िल गुमनाम रही !
अजीब सी पहेलियां है मेरे हाथों की लकीरों में 
लिखा तो है सफर मगर मंज़िल का निशान नहीं !
सफ़र ने सिखा दिया चलना अकेले
मंज़िलें खुद-ब-खुद मिलने लगीं धीरे-धीरे !

Train Safar Shayari

Train Safar Shayari
Train Safar Shayari in Hindi
धूप छाँव और ठंडी हवा का संग
ट्रेन का सफर है जिंदगानी का रंग !
खिड़की से झांकते हुए, शहर-बस्ती छोड़ आए
ट्रेन के सफर में ही, कई अरमान हम खो आए !
सफर ये लम्बा सही, पर दिल है खुशियों से भरा
ट्रेन की खटखट में भी, कोई सपना मुस्करा रहा !
ट्रेन की खिड़की से गुजरते गाँव और शहर
मन की गलियों में भी बिखरे हैं पुराने सफ़र !
ट्रेन की आवाज़ में जैसे दिल की धड़कन छुपी हो
सफर में हर मोड़ पर यादों की स्याही घुली हो !

Related Shayari: Bike Shayari in Hindi

Safar Shayari on Train Journey

Safar Shayari on Train Journey
Road Trip Safar Shayari on Travel
खिड़की से गुजरती दुनिया, ट्रेन का धीमा रफ़्तार
सफ़र में खो जाती हैं बातें, और दिल में रहता प्यार !
रेल की खिड़की से देखा, यह सफ़र भी क्या कमाल है
हर स्टेशन पर मिलते हैं लोग, और हर चेहरा खास है !
धूप हो या बरसात, सफर चलता है
ट्रेन की धुन में दिल हमेशा मचलता है !
ट्रेन की हर खिड़की एक कहानी कहती है
सफ़र में बिताई यादें हमेशा संग रहती हैं !
तुझे तेरा हमसफर मुबारक, मुझे मेरा सफर मुबारक
मिलेंगे कभी राह में हम, तो होगा ये समा मुबारक !

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *