Best 260+ New Year Shayari in Hindi | नए साल की शायरी 2026
नया साल नई उम्मीदों, नए सपनों और नई शुरुआत का प्रतीक होता है। जैसे ही कैलेंडर का पन्ना बदलता है, दिल में खुशियों, प्यार और सकारात्मक सोच की एक नई रोशनी जगती है। न्यू ईयर शायरी हिंदी में उन्हीं जज़्बातों को खूबसूरत शब्दों में पिरोने का बेहतरीन तरीका है, जिससे आप अपने दोस्तों, परिवार और खास लोगों को दिल से शुभकामनाएं दे सकते हैं।
यहाँ आपको नए साल की शायरी, Happy New Year Shayari in Hindi, रोमांटिक और दोस्ती न्यू ईयर शायरी का बेहतरीन संग्रह मिलेगा, जो आपके जश्न को और भी खास बना देगा। यह शायरी न सिर्फ भावनाओं को व्यक्त करती है, बल्कि नए साल की शुरुआत को यादगार बनाने में भी मदद करती है।
New Year Shayari

नया साल खुशियों का पैग़ाम हो
हर कदम पर सफलता का नाम हो
आप और आपके अपने सभी
हमेशा खुश और आबाद हों !
नए साल की पहली दुआ यही
हर अपना साथ निभाए
जो रूठ गए थे वक़्त के साथ
वो रिश्ते फिर लौट आएं !
पुरानी गलतियों से सबक लेना है
नए साल में खुद को बेहतर करना है
जो कल तक अधूरा था हमारा
इस साल से उसे पूरा करना है !
नए साल की बस यही कामना
हर इंसान रहे खुशहाल।
हर दिन बेहतर बनता जाए
और मुस्कुराए पूरा साल !
नया साल नई रौशनी लेकर आया है
पुराने ग़मों को पीछे छोड़ने का पैग़ाम लाया है
हर सुबह अब नई उम्मीद जगाए
ज़िंदगी में फिर मुस्कुराने का पैग़ाम लाया है !
New Year Shayari 2 Line

नया साल नई सुबह लेकर आया है
ज़िंदगी का हर सपना सच करने आया है !
पुरानी तकलीफों को पीछे छोड़ आएं
नए साल में बस खुशियाँ ही मनयेन !
बीते लम्हों से सीख लेकर आगे बढ़ जाएँ
नए साल में खुद को और बेहतर बनाएँ !
बीते साल की यादों को दिल से भुला दो
नए साल में नई उम्मीदों को गले लगा लो !
नए साल की हर सुबह खास हो जाए
हर ख्वाब तुम्हारा सच हो जाए !
Happy New Year Shayari

नया साल खुशियों की सौगात लाए
हर चेहरे पर मुस्कान सजाए
जो चाहो वो मुकाम मिल जाए
हर दिन कुछ खास बन जाए !
पुराने साल की थकान मिटा लो
नए साल को दिल से अपना लो
जो भी चाहत अधूरी रह गई
इस साल उसे पूरा कर लो !
नए साल की ठंडी हवा में
उम्मीदों की खुशबू घुली है
हर दिल में नए सपने हैं
हर आँख में रौशनी भरी है !
नया साल नए इरादे लाए
हर टूटे सपने को फिर से सजाए
जो छूट गया था बीते लम्हों में
वो सब कुछ वापस दिलाए !
नया साल हर ग़म भुला दे
हर चेहरे पर मुस्कान सजा दे
जो सूने थे सपनों के आंगन
उन्हें खुशियों से भर दे !
Happy New Year Shayari 2026

नया साल नई रोशनी लेकर आए
आपका हर सपना सच हो जाए
दुख दूर हों, खुशियाँ पास आएँ
आपका हर दिन खास बन जाए !
बीते साल की यादें साथ रहें
पर दर्द को वहीं छोड़ आएं
नया साल नई खुशी लाया है
चलो फिर से खुलकर मुस्कुराएं !
नया साल नई राह दिखाए
हर डर को पीछे छोड़ जाए
जो भी ठान लिया है दिल ने
वो हर हाल में पूरा हो जाए !
नया साल नया हौसला लाए
हर मुश्किल आसान बन जाए
जो छुपे थे दिल के कोने में
हर ख्वाब अब पूरा हो जाए !
हर साल बदलता है कैलेंडर बस
पर इस बार बदले ज़िंदगी भी
नया साल ये वादा करता है
आपको इस साल हर खुशी मिलेगी !
Dosti Happy New Year Shayari

पुराने साल की यादें दिल में रहें
नए साल में भी दोस्त साथ रहें
हर मुश्किल आसान लगे तभी
जब दोस्ती के हाथ हाथ में रहें !
नया साल, नई बातें, नई शुरुआत
दोस्ती में बनी रहे हमेशा वही बात
हँसी, खुशी और ढेर सारा प्यार
दोस्तों संग हर पल बने खास !
बीता साल सीख बनकर रह जाए
नया साल खुशियों से भर जाए
हर सुबह नई उम्मीद जगाए
जीवन में बस मुस्कान ही लाए !
नए साल में नए ख्वाब हों
हर दिल में बस जज़्बात हों
जो अधूरी थी कल तक चाहत
आज पूरी हर एक बात हो !
नया साल नई पहचान बने
हर सपना अब आसान बने
जो रास्ते थे कभी अंधेरों में
अब वही उजाला पहचान बने !
Friend Dosti New Year Shayari

बीते साल की हर कहानी याद रहे
दोस्ती की मिठास हर पल साथ रहे
नया साल लाए खुशियों की बहार
तेरी मेरी दोस्ती यूँ ही आबाद रहे !
नए साल में भी वही याराना हो
सच्ची दोस्ती का अफसाना हो
दुआ है मेरी रब से बस इतनी
हर साल तेरा साथ निभाना हो !
नया साल नई उमंग लाए
हर दिल में खुशियाँ बस जाएँ
जो अधूरे ख्वाब थे अब तक
इस साल पूरे हो जाएँ !
नए साल की नई शुरुआत हो
हर दिल में खुशियों की बात हो
सपनों को पंख मिल जाएँ सारे
कामयाबी हर कदम साथ हो !
नया साल हर दिल को भाए
हर चेहरे पर खुशी लाए
जो भी मांगा है सच्चे दिल से
वो दुआ बनकर सच हो जाए !
New Year Shayari in Hindi

नया साल कह रहा है मुस्कुराओ
बीती बातों को भूल जाओ
जो मिला है आज इस पल में
उसको जी भर के अपनाओ !
नया साल नई सोच लाए
हर मुश्किल को छोटा बनाए
जो थक गए थे चलते-चलते
उनको फिर हिम्मत दिलाए !
नया साल नई पहचान दे
हर मेहनत को सम्मान दे
जो भी सच्चे दिल से चाहे
उसे मंज़िल तक पौहन्चा दे !
नया साल नई उड़ान का नाम है
हर डर से आगे बढ़ने का नाम है
जो रुक गए थे कभी हालातों से
अब जीत उन्हीं के नाम है !
नए साल में नई शुरुआत हो
हर दिन एक नई बात हो
जो भी मिले सफर-ए-ज़िंदगी में
हर मोड़ पर खुशियों की सौगात हो !
Romantic Love New Year Shayari

नए साल की पहली सुबह तेरे नाम हो
हर खुशी, हर दुआ बस तेरे साथ हो
तेरे प्यार में यूँ ही गुजर जाए ये साल
मेरी हर कहानी में तू ही खास हो !
नया साल आया है प्यार बढ़ाने को
दिल के हर राज़ तुझे बताने को
साथ रहे तू हर मोड़ पर मेरी
जिंदगी को और हसीन बनाने को !
नया साल, नई सुबह, नया एहसास हो
मेरे हर लम्हे में बस तेरा ही साथ हो
तू मुस्कुराए तो दुनिया हसीन लगे
तेरे बिना मेरा हर लम्हा उदास हो !
नए साल की हर घड़ी खास लगे
जब तू मेरे पास, मेरे साथ लगे
तेरे प्यार में डूबा रहे दिल मेरा
हर साल बस यही एहसास लगे !
इस नए साल में बस एक ही ख्वाब है
तेरा साथ मिले, यही मेरी चाहत है
हर लम्हा तुझसे जुड़ा रहे
तेरे बिना अधूरी मेरी हर बात है !
New Year Shayari Love

नया साल, नई शुरुआत तेरे संग हो
मेरी हर सुबह, हर रात तेरे संग हो
प्यार की राहों में साथ चलें हम
हर जन्म का सफर बस तेरे संग हो !
तेरे संग शुरू हो नया हर साल
तेरे नाम हो मेरी हर मिसाल
प्यार यूँ ही बढ़ता रहे उम्र भर
तेरा साथ ही मेरी सबसे बड़ी ढाल !
पिछले सालों की सारी यादें तेरे नाम
आने वाला हर साल भी तेरे संग तमाम
मेरी हर दुआ में बस तेरा ही ज़िक्र हो
नया साल डे हमारे प्यार को नया मुक़ाम !
इस नए साल में बस एक ख्वाहिश है मेरी
हर पल तेरी मोहब्बत हो मेरी ज़िंदगी की डोरी
तेरा साथ मिले हर मोड़ पर मुझे
तुझसे ही रोशन रहे मेरी ज़िंदगी सारी !
तेरे प्यार ने सालों को हसीन बना दिया
हर दर्द को चुपचाप मिटा दिया
इस नए साल में भी वही दुआ है मेरी
तेरे नाम हर पल लिख दिया !
Love Boyfriend New Year Shayari

नए साल की पहली सुबह तेरे साथ हो
मेरी हर दुआ में बस तेरा ही नाम हो
तेरे इश्क़ में यूँ ही डूबी रहूँ
मेरी ज़िंदगी का हर साल खास हो !
नया साल आया है इश्क़ की सौगात लेकर
मेरी हर सांस चले अब तेरे नाम लेकर
तू साथ रहे तो हर साल हसीन लगे
मेरी पूरी ज़िंदगी गुज़रे तेरे साथ रहकर !
साल बदलेगा, वक़्त भी आगे बढ़े
तुझसे प्यार हर साल गहरा रहे
नए साल की बस एक दुआ है मेरी
तेरा साथ उम्र भर यूँ ही बना रहे !
नया साल आया है प्यार का पैग़ाम लेकर
तेरा साथ चाहिए हर एक मुक़ाम लेकर
हर सुबह तेरे नाम से शुरू हो मेरी
हर रात तेरी बाहों में अंजाम लेकर !
घड़ी ने बदला है साल मगर दिल वही है
धड़कनों में आज भी तेरा ही साया है
नए साल में भी तुझसे प्यार रहेगा
क्योंकि मेरी हर खुशी का तू ही सहारा है !
