Best 150+ Kismat Shayari in Hindi | किस्मत शायरी 2026

Kismat Shayari

Kismat Shayari in Hindi: किस्मत इंसान की ज़िंदगी का वह आईना है, जिसमें कभी उम्मीदों की चमक होती है तो कभी हालात की धुंध। किस्मत शायरी हिंदी में उन्हीं जज़्बातों को शब्द देती है, जो दिल के भीतर चुपचाप पलते रहते हैं, कभी अपने नसीब से शिकायत बनकर, तो कभी किस्मत पर भरोसे की मुस्कान बनकर। इस पोस्ट में आपको किस्मत शायरी हिंदी में, तक़दीर शायरी, बदकिस्मती शायरी, और जिंदगी व नसीब पर शायरी का बेहतरीन संग्रह मिलेगा, जो आपके जज़्बातों को आवाज़ देगा।

अगर आप सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए दिल छू लेने वाली शायरी ढूंढ रहे हैं या अपनी भावनाओं को अल्फ़ाज़ देना चाहते हैं, तो यह किस्मत शायरी का संग्रह आपके लिए ही है।

Kismat Shayari

Kismat Shayari
मिलना होगा हमारा किस्मत में तो मिल ही जाएंगे 
वर्ना कौन लड़ा है इस किस्मत से जो हम लड़ पाएंगे !
जो किस्मत में होगा वो ख़ुद चलकर आएगा
जो नहीं होगा वो पास आकर भी दूर चला जाएगा !
किस्मत वालों के लिए सब आसान होता है
हमारे लिए तो हर मोड़ पे इम्तहान होता है !
मुझ में और किस्मत में हर बार बस यही जंग रही
मैं उसके फैसलें से तंग और वो मेरे हौसले से दंग रही !
लकीरों में जो न था, वो हासिल कर लिया
क़िस्मत से लड़कर भी खुद को साबित कर लिया !

Bad Kismat Shayari

Bad Kismat Shayari
Dard Bad Kismat Shayari
देखो तो यारों कैसी बदकिस्मती हमने पाई है
हर बेवफा लड़की मेरे नसीब में ही आयी है !
बदकिस्मत था मैं जो हर जगह हारा
मैंने जिसको चाहा उसने ही मुझे मारा !
रातों की तन्हाई और दिन की निराशा
बदकिस्मती का आलम, जैसे कोई सदा की सजा !
किस्मत ने साथ छोड़ा, राहें सब अजनबी लगीं
सपनों की दुनिया में भी मेरी तन्हाई बाकी रही !
कोशिशें लाख की, पर क़िस्मत ने साथ ना देया
खुशियों का कारवां मुझसे यूँ ही छूट गया !

Life Kismat Shayari

Life Kismat Shayari
Kismat Shayari on Life
कभी क़िस्मत साथ देती है, कभी छोड़ जाती है
यही तो है ज़िंदगी, जो हमें बहुत कुछ सिखा जाती है !
क़िस्मत के भरोसे बैठा रहा उम्र भर
और ज़िंदगी हाथ से फिसलती चली गई हर पल !
कुछ जीत क़िस्मत में थी, कुछ हार लिखी गई
ज़िंदगी की किताब यूँ ही तैयार लिखी गई !
लेके अपनी अपनी किस्मत आए थे गुलशन में गुल
कुछ बहारों में खिले, कुछ ख़िज़ाँ में खो गए !
किस्मत मात्र एक छलावा है कर्म के गीत गाओ
हो गई सुबह ख्वाब छोड़ो हकीकत से आँख मिलाओ !

Related Shayari: Intezaar Shayari in Hindi

Kismat Shayari 2 Lines in Hindi

Kismat Shayari 2 Lines in Hindi
Kismat Shayari in Hindi 2 Line
कल भी मन अकेला था आज भी अकेला है
जाने मेरी किस्मत ने कैसा खेल खेला है !
मेरे लिखने से अगर बदल जाती किस्मत टेरी 
तो हिस्से में तेरे सारा जहाँ लिख देती !
बदलाती नहीं ये किस्मत, कैसी है इसकी फितरत
सोचता हूँ खरीद लू, पर लेटी नहीं ये रिश्वत !
किस्मत में है जो लिखा, वो आखिर होकर रहता है
चंद लकीरें उलझी सी, हाथों में रखा ही क्या है !
हुनर सड़कों पर तमाशा करता है
और किस्मत महलों में राज करती है !

Kismat Shayari in Hindi

Kismat Shayari in Hindi
Kismat Shayari Hindi
क़िस्मत ने आज फिर इम्तिहान ले लिया
हमने मुस्कुराकर हर दर्द सह लिया !
मुक़द्दर की लिखावट का एक ऐसा भी काएदा हो
देर से किस्मत खुलने वालो का दुगुना फायेदा हो !
अहंकार में ही इंसान सब कुछ खोता है
बेवजह किस्मत को दोष देकर रोता है !
किस्मत ने कहा, आज से सब हुआ तेरा
मैंने कहा, अभी मन नहीं भरा मेरा !
बेकार मत समझना, दुआ की भी पड़ती है जरूरत
कई बार सिर झुकाने से भी बदलती है किस्मत !

Kharab Kismat Shayari

Kharab Kismat Shayari
Buri Kismat Shayari
मैं इतना बुरा तो नहीं, जितना बताया जाता हूँ
मेरी किस्मत बुरी है, बस इसलिए ठुकराया जाता हूँ !
ख़राब हम नहीं हमारी किस्मत है
जहां भी जाते है अकेले ही रह जाते हैं !
खोना चाहता मैं तुझे किसी क़ीमत में नहीं
मगर क्या करूँ जब तू क़िस्मत में नहीं !
बाज़ी-ए-इश्क़ में हमारी किस्मत तो देखिये
चार इक्के थे हाथ में और बेग़म से हार गये !
सपनों की उड़ान भी फिसल गई बीच राह
किस्मत की मार ने हर ख्वाब को तोड़ डाला !

Related Shayari: Kamyabi Shayari in Hindi

Motivational Life Kismat Shayari

Motivational Life Kismat Shayari
भरोसा रख अपने हुनर और मेहनत पर
क़िस्मत भी एक दिन सलाम करेगी तेरे सब्र पर !
किस्मत भी उनका साथ देती है
जिनमें कुछ कर गुजरने की हिम्मत होती है !
क़िस्मत पर रोना छोड़, अपने इरादे बदल
जो आज नहीं मिला, कल वो भी मिलेगा पल-पल !
हैरान हो जाएंगे देखकर दुनिया वाले मेरी बरक़त को
कुछ इस कदर बदल देंगे हम अपनी किस्मत को !
किस्मत का रोना मैंने छोड़ दिया
अपनी उम्मीदों को मैंने हौसलों से जोड़ दिया !

Sad Kismat Shayari

Sad Kismat Shayari
Family Bad Kismat Shayari
मैं किस्मत का सबसे पसंदीदा खिलौना हूं
वो हर रोज जोड़ती है मुझे, फिर से तोड़ने के लिए !
खुद में ही उलझी हुई हैं जो मुझे क्या सुलझायेगीं
भला हाथों की चंद लकीरें भी क्या किस्मत बताएगीं !
छत कहाँ थी नसीब में फुटपाथ को ही जागीर समझे
छालों से कटी हथेली हम किस्मत की लकीर समझे !
तलब ऐसी है कि साँसों में बसा लूँ तुम्हें
और किस्मत ऐसी है कि देखने को मोहताज हूँ तुम्हें !
तसल्ली के सिवा कुछ दे ना सका
देने वाला भी किस्मत का गरीब था !

Waqt Kismat Shayari

Waqt Kismat Shayari
वक्त बदलता है, किस्मत भी साथ बदल जाती है
बस धैर्य रखना चाहिए, फिर हर चीज़ ठीक हो जाती है !
वक्त की मार ने बहुत कुछ सिखाया है
किस्मत बदलती है, पर हौसला न हारना सिखाया है !
किस्मत के खेल में कई बार हारते हैं हम
पर वक्त की राह में जीत की तलाश करते हैं हम !
किस्मत ने जो खेल रचा, उसे समझना मुश्किल है
पर वक्त की कड़ी मेहनत से सब आसान है !
दुआ की न पूछो की कितनी है कुदरत
उठा के हाथ देखो बदलती है किस्मत !

True Love Kismat Shayari

True Love Kismat Shayari
तेरे प्यार की लौ जलती रहे मेरी रूह में
क़िस्मत ने लिखा है हमारा मिलना इस जिंदगानी में !
हमने तो हर दुआ में तुझे मांगा था
पता नहीं क़िस्मत को क्या मंज़ूर था !
जिनका मिलना किस्मत में नही होता
उनसे मोहब्बत कसम से कमाल की होती है !
तुम मिले तो यूँ लगा हर दुआ कबूल हो गयी
कांच सी टूटी किस्मत मेरी हीरों का नूर हो गयी !
किस्मत की लकीरें भी आज इठलाई है
तेरे नाम की मेहँदी जो हाथों अपर रचाई है !

Meri Kismat Shayari

Meri Kismat Shayari
मेरी किस्मत में नहीं लिखा तेरा नाम
फिर भी तेरी यादों ने किया है दिल को बेआराम !
रिश्ते नाते झूठे हैं सब स्वार्थ का झमेला है
जाने मेरी किस्मत ने कैसा खेल खेला है !
रोज़ वो ख़्वाब में आते हैं गले मिलने को
मैं जो सोता हूँ तो जाग उठती है किस्मत मेरी !
मेरी चाहत को मेरी हालत के तराजू में न तोल
मैंने वो जख्म भी खाऐ है, जो मेरी किस्मत में नहीं थे !
जुदाई की घड़ियों में भी मुस्कराया
मेरी किस्मत का खेल था, फिर भी निभाया !

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *