Best 200+ Rishte Shayari in Hindi | रिश्ते शायरी 2026
रिश्ते इंसान की ज़िंदगी की सबसे खूबसूरत पूंजी होते हैं, जिनमें प्यार, भरोसा, अपनापन और भावनाएँ छुपी होती हैं। Rishte Shayari in Hindi उन्हीं अनमोल रिश्तों की सच्चाई को शब्दों में पिरोने का एक खूबसूरत ज़रिया है। चाहे खून के रिश्ते हों, दिल से जुड़े रिश्ते हों या समय के साथ बदलते रिश्तों की कड़वी–मीठी हकीकत, रिश्तों पर शायरी हर एहसास को बखूबी बयां करती है।
इस पोस्ट में आपको रिश्तों पर लिखी गई बेहतरीन शायरी मिलेगी, जो कभी मुस्कुराने पर मजबूर करेगी तो कभी रिश्तों की अहमियत समझाएगी। अगर आप रिश्तों की शायरी हिंदी में, भावुक, सच्ची और दिल को छू जाने वाली पंक्तियाँ पढ़ना चाहते हैं, तो यह संग्रह आपके लिए खास है।
Rishte Shayari

रिश्ते जीवन का आधार, हैं जीवन की असली शान
बिन इनके सब कुछ लगता है व्यर्थ और वीरान !
रिश्ता सिर्फ नाम नहीं, एहसास होता है
जिसमें हर सुख-दुख का पास होता है !
रिश्ता वो नहीं जो हमेशा साथ रहे
रिश्ता वो है जो दूर होकर भी याद रहे !
रिश्ता वो नहीं होता जो दुनिया को दिखाया जाता है
रिश्ता वह होता है जिसे दिल से निभाया जाता है !
वक्त के साथ जो रिश्ते संभल जाएँ
वही रिश्ते उम्र भर साथ निभाएँ !
Family Rishte Shayari

परिवार वही है जहाँ हर ग़म बाँट लिया जाए
और खुशी हर किसी की मुस्कान में समा जाए !
हर दिन त्यौहार लगता है जब परिवार साथ हो
सुख-दुख सब आसान हो जब हाथ में हाथ हो !
परिवार वो किताब है जिसे हर रोज़ पढ़ो
हर पन्ना सिखाता है कैसे प्यार में गढ़ो !
परिवार में प्यार हो तो मुक़द्दर चमकता है
वरना धन-दौलत भी अधूरा लगता है !
परिवार में प्यार हो तो मुक़द्दर चमकता है
वरना धन-दौलत भी अधूरा लगता है !
True Family Rishte Shayari

वक्त बदल जाता है, लोग बदल जाते हैं
बस सच्चे रिश्ते हर हाल में साथ निभाते हैं !
सच्चा परिवार वही जो हर हाल में साथ खड़ा रहे
रिश्तों की खुशबू से जीवन महकता रहे !
सच्चे रिश्ते सोने-चाँदी से नहीं तौले जाते
ये तो मोहब्बत और भरोसे से पनपे जाते हैं !
माँ-बाप की ममता, भाई-बहन का प्यार
परिवार है वो जहां दिल कभी न हो बेकरार !
रिश्ते अगर सच्चे हों तो घर स्वर्ग बन जाता है
वरना चारदीवारी भी कैदखाना लगती है !
Related Shayari: Humsafar Shayari in Hindi
Matlabi Family Rishte Shayari

जब तक मतलब रहे, सब साथ निभाते हैं
मतलब पुरा होते ही रिश्ते भूल जाते हैं !
रिश्तों में अब वो मिठास कहाँ
सबको बस अपने मतलब की आस यहां !
यहाँ हर कोई अपने मतलब का साथी ढूँढता है
दिल नहीं, फायदा देखने से रिश्ता जोड़ता है !
जब तक काम है तब तक प्यारे लगते हैं
वरना यही रिश्ते बोझ से भारी लगते हैं !
अब रिश्ते मुस्कान से नहीं, जरूरत से चलते हैं
दिल नहीं, जेब देख कर लोग मिलते हैं !
Badalte Rishte Shayari

बदल जाते हैं कुछ रिश्ते हालत के साथ
पीछे छूट जाते हैं कुछ रिश्ते वक्त के साथ !
रिश्ते अब बाजार की चीज़ लगते हैं
जिसका मोल लगे, वही अपने बनते हैं !
वक्त के साथ रिश्ते भी बदल जाते हैं
कल जो अपने थे, आज अजनबी कहलाते हैं !
बदलते रिश्तों का अंदाज़ कुछ ऐसा है
आज मोहब्बत, कल इल्ज़ाम जैसा है !
बदलते रिश्तों ने इंसान को क्या बना दिया
अपनों से ही हमें अजनबी सा कर दिया !
Rishte Matlabi Shayari

वक़्त के साथ रिश्ते भी बदल जाते हैं
मतलबी लोग तो बस मतलब तक निभते हैं !
जो दिल से जुड़े थे, अब नजर नहीं आते
मतलब खत्म तो सब दूर हो जाते !
अब रिश्तों पर भरोसा करना मुश्किल है
हर कोई मतलब का सौदागर निकला है !
कुछ इस कदर खूबसूरत रिश्ते टूट जाया करते हैं
दिल भर जाता है तो लोग रुठ जाया करते हैं !
मतलबी रिश्तों की कोई उम्र नहीं होती
वे तो बस फायदे की डोर से बंधे होते हैं !
Related Shayari: Bhabhi Shayari in Hindi
Rishte Shayari in Hindi

रिश्तों में मिठास रहे तो बात बनती है
वरना खामोशी भी दूरी बढ़ा जाती है !
जिस घर में रिश्तों की इज़्ज़त होती है
वहाँ हर सुबह सुख की दस्तक होती है !
रिश्ते बनाओ तो उनको दिल से निभाओ
वर्ण भूल के भी किसी की लाइफ में ना आओ !
रिश्ते संभालना हो तो अहंकार छोड़ना पड़ता है
दिलों का बोझ हल्का करना पड़ता है !
रिश्ते की डोर में अगर प्यार की गाँठ हो
तो कोई भी आंधी उसे तोड़ नहीं सकती !
Motivational Family Rishte Shayari

जब घरवालों का साथ हो तो मंज़िल पास लगती है
वरना अकेले सफ़र में हर राह दुश्वार लगती है !
परिवार का साथ अगर मिल जाए
तो अकेले इंसान ही पूरी दुनिया जीत जाए !
परिवार का साथ हो तो हौसले बुलंद हो जाते हैं
मुसीबतें चाहे कितनी भी हों, रास्ते आसान हो जाते हैं !
रिश्तों की अहमियत तब समझ आती है
जब ज़रूरत के वक्त अपने साथ खड़े नज़र आते हैं !
रिश्तों की मजबूती विश्वास में छिपी है
और विश्वास ही सफलता की सीढ़ी है !
Sad Rishte Shayari

रिश्तों पर रुपयों की किश्ते जोड़ देते है
खाली हो जेब तो अपने हर रिश्तें तोड़ देते है !
रिश्ता रहा अजीब मिरा ज़िंदगी के साथ
चलता हो जैसे कोई किसी अजनबी के साथ !
मेरी जेब में ज़रा सा छेद क्या हो गया
सिक्के से ज़्यादा तो रिश्ते गिर गए !
रिश्ते कभी बाजारों में नहीं बिकते
और खामोश रिश्ते ज्यादा दिन नहीं टिकते !
दो पल के गुस्से से प्यार भरा रिश्ता बिखर जाता है
होश जब आता है तब वक़्त निकल जाता है !
Attitude Badalte Rishte Shayari

वो अपने अज़ीज़ थे, पर अब फासले बढ़ गए
अहंकार के चलते रिश्तों में दरारें बढ़ गई !
रिश्ते बदलते हैं, लोग बदलते हैं
पर याद वही रहती हैं, जो दिल में बसते हैं !
जो कभी मेरा था, अब सिर्फ़ पराया सा है
रिश्तों का एटीट्यूड बदलना भी तो फ़ितरत है !
जो अपनापन दिखाते थे, अब दूरी बनाए रखते हैं
रिश्तों का बदलता अंदाज़, बहुत कुछ कह जाते हैं !
रिश्तों में अहंकार नहीं होना चाहिए
क्योंकि प्यार का मतलब केवल साथ होना चाहिए !
Matlab Ke Rishte Shayari

अपना कहने वाले ही पराए हो जाते हैं
मतलब खत्म होते ही रिश्ते भी टूट जाते हैं !
वक़्त ने दिखाइ रिश्तों की असलियत
सबके चेहरे के पीछे छुपी है सियासत !
आजकल रिश्ते गिरवी रखे जाते हैं
सिर्फ अपने मतलब से निभाए जाते हैं !
चेहरे पर मुस्कान, दिल में चालाकी
यही है आजकल के रिश्तों की कहानी !
मतलबी रिश्ते दिन के उजाले जैसे हैं
सूरज ढलते ही गायब हो जाते हैं !
Aaj Kal Ke Rishte Shayari

आज कल के रिश्तों में भरोसा कम और शक ज्यादा है
कोई भी बिना मतलब के साथ नहीं रहता है !
आज कल के रिश्ते भी खाली बातों में उलझ जाते हैं
सच्चाई की बात करें तो दूर हो जाते हैं !
आज कल के रिश्ते भी मौसम जैसे बदलते हैं
कभी गर्म तो कभी ठंडे, कभी अंजानी राह पकड़ते हैं !
आज कल के रिश्तों में सुकून ढूँढना फ़िजूल है
दिखावे की दुनिया में असली मोहब्बत खो गई है !
एक मिनट लगता है रिश्तों का मज़ाक उड़ाने में
और सारी उम्र बीत जाती हैं, एक रिश्ते को बनाने में !
Khoon Ke Rishte Shayari

खून के रिश्तों में ही वो अपनापन होता है
दुनिया बदल जाए, पर इनका एहसास नहीं खोता है !
मतलब की दुनिया में भी जो साथ निभाते हैं
वही खून के रिश्ते सच्ची पहचान बनाते हैं !
लड़ते भी हैं, झगड़ते भी हैं दिन-रात
पर खून के रिश्तों में ही होती है सच्ची बात !
दूरी चाहे जितनी भी क्यों न हो जाए
खून के रिश्तों की डोर कभी टूट न पाए !
हर रिश्ता खास नहीं होता इस जहाँ में
खून के रिश्ते ही सच्चे होते हैं हर इम्तिहान में !
